पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 18 बच्चों मेहंदइी रचाई, चित्र बना

18 बच्चों मेहंदइी रचाई, चित्र बना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्राह्मण महिला मैत्री मंडल ने आयोजित की प्रतियोगिताएं

भास्कर संवाददाता|विदिशा

भगवान श्री परशुराम जयंती के प्रथम दिन ब्राह्मण मैत्री महिला मंडल द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन ब्रह्मभवन में किया गया। जिसका शुभारंभ समाज की बुजुर्ग महिला रामकली दुबे एवं सावित्री चतुर्वेदी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसी अवसर पर व्यंजन मेला भी लगाया गया।

मंडल की संयोजक ऋतु देवलिया ने बताया कि नृत्य प्रतियोगिता में 36 बच्चों ने भाग लिया। जिसमें तीन वर्गों में प्रथम, द्वितिय, तृतीय पुरस्कार तथा गायन प्रतियोगिता में 16 बच्चों ने भाग लिया। रंगोली में 10 , मेहंदी में 12 एवं चित्रकला में 18 बच्चों ने हिस्सा लिया। जिसमंे प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए। सभी प्रतियोगिताओं के निर्णायक के रूप में कंचन शर्मा, पूनम भार्गव , अविनाश तिवारी , स्मिता तिवारी, उमा चतुर्वेदी, रेणु शर्मा, सौरभ एलिया, मधुसूदन पचौरी, विवेक शर्मा, शोमित्र मिश्रा मौजूद थे।

ब्राह्मण महिलाओं ने विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का आनंद लिया। सभी बच्चों ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया। सभी ने भगवान परशुरामजी का सामूहिक पूजन अर्चन किया।

इस अवसर पर ऋतु देवलिया, रागिनी मिश्रा, अनुराधा वाजपेई, मंजू पांडे, उर्मिला तिवारी , मीनू शर्मा, कविता पचौरी, सोनाली शर्मा, श्रुति तिवारी, स्वेता देवलिया, आरती दुबे, अनामिका शर्मा, कल्पना भार्गव, शैलजा कटारे, तरुणा चतुर्वेदी, नंदनी शर्मा, विभा शर्मा, सुषमा पाठक, मनीषा दीक्षित, अलका शर्मा,सोनल दुबे, आरती शर्मा, शिखा शर्मा, आभा शर्मा, सीमा पचौरी, अंजू कटारे, ज्योति शर्मा, बबली पांडे, पूर्वा शर्मा, संगीता दुबे, दीपिका शर्मा आिद शामिल थीं।

खबरें और भी हैं...