पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष का जन्मदिन मनाया, बांटी मिठाइयां

कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष का जन्मदिन मनाया, बांटी मिठाइयां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सोनी का जन्मदिन बहुत धूमधाम से मनाया। सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष श्री सोनी ने मंदिर में भगवान का आशीर्वाद प्राप्त कर जिले एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना की। भाजपा जिला कार्यालय में सभी कार्यकर्ताओं द्वारा श्री सोनी का मालाओं- पुष्प गुच्छ देकर और मिठाइयां बांटकर जन्मदिन मनाया।

विदिशा सब्जी मंडी में भी कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत कर जन्मदिन को त्योहार के रूप में मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए जलपात्र बांटे। जिला पंचायत अध्यक्ष तोरणसिंह दांगी, नगरपालिका अध्यक्ष मुकेश टंडन, भाजपा जिला पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्ष एवं जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं ने श्री सोनी का जन्मदिवस मनाया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से वन विकास निगम उपाध्यक्ष राममोहन बघेल, जिला उपाध्यक्ष संदीप डोंगर सिंह, प्रेमनारायण विश्वकर्मा, जिला महामंत्री अरविंद श्रीवास्तव, उपेन्द्र धाकड़, भाजपा प्रशिक्षण विभाग प्रदेश सह संयोजक श्रवण व्यास, जिला मंत्री रामपाल सिंह राजपूत, मीडिया प्रभारी दुष्यंत वर्मा, भाजपा आईटी सेल जिला संयोजक विवेक सहाय, सह संयोजक संयोग श्रीवास्तव, कार्यालय मंत्री विशाल बैतुले, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह रघुवंशी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष योगेन्द्र सोलंकी, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष अनिल सोनकर सहित भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे। जानकारी जिला कार्यालय मंत्री विशाल बैतुले ने दी।

खबरें और भी हैं...