शिविर में 29 मरीजों की जांच
विदिशा| 15 अप्रैल को सेवा भारती भवन श्रीकृष्ण कॉलोनी विदिशा में नाक, कान,गला,कैंसर एवं थाइराइड का शिविर आयोजित किया गया। इसमें डॉ नितिन तोमर ने 29 मरीजों की जांच की।15 मरीजों को कैंसर की बायोप्सी की जांच के लिए चयन किया गया। माय स्पीच एवं थैरेपी क्लीनिक भोपाल द्वारा कम सुनने के जांच शिविर का आयोजन हुआ । इस शिविर में डॉ वैभव जैन एवं डॉ ईशा जैन द्वारा 20 मरीजों की जांच की गई जिसमें 12 मरीजों को मशीन लगाने की सलाह दी गई। इस शिविर में डॉ प्रकाश पीतलिया, डॉ वेदप्रकाश मेहरा, डॉ आनंद गोरे,राम तिलक, बीड़ी मंत्री, इंद्रपाल गुलाटी,अजय टंडन,भगवान गुरु,अंकुर सक्सेना ने सहयोग दिया।