- Hindi News
- National
- निर्वाचन... श्री द्वारिकाधीश समाज कल्याण समिति द्वारिकापुरी के शर्मा अध्यक्ष, शाक्य बने सचिव
निर्वाचन... श्री द्वारिकाधीश समाज कल्याण समिति द्वारिकापुरी के शर्मा अध्यक्ष, शाक्य बने सचिव
विदिशा| श्री द्वारिकाधीश समाज कल्याण समिति द्वारिकापुरी कालोनी टीलाखेड़ी की सामान्य सभा का आयोजन किया गया। इसमें समिति का त्रिवार्षिक निर्वाचन कराया गया। निर्वाचन में रामगोपाल शर्मा अध्यक्ष, रामसेवक शाक्य उपाध्यक्ष, एमडी शाक्य सचिव, ओमप्रकाश शर्मा कोषाध्यक्ष राजकुमार सारस्वत सह सचिव नियुक्त किए गए। कार्यकारिणी सदस्यों में जितेंद्र मीना, आशीष मोहता, रामानंद मिश्रा, मलखानसिंह कुर्मी, रामेश्वर शर्मा एवं बाबूलाल मीणा चुने गए। सहायक निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि समिति निर्वाचन में जिन सदस्यों ने श्रीद्वारकाधीश मंदिर निर्माण में सहयोग राशि एवं सामग्री प्रदान की है, उन्हीं सदस्यों ने भाग लेकर सर्वसम्मति से श्री द्वारिकाधीश कल्याण समिति का चयन किया गया है। इस प्रकार कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित की गई है। कार्यकारिणी का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा।