गठन... केएम तिवारी जिलाध्यक्ष बने
विदिशा| राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण परिषद समिति का गठन किया जाकर केएम तिवारी को संगठन का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। घोषित अन्य पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष रमा तिवारी, संतोष जंगले, बाबूलाल शिल्पकार, डा. बीएस गुर्जर, महामंत्री डा. रामबाबू शर्मा, धीरजसिंह कुशवाह, संरक्षक राजकुमार चौधरी, गोविंदसिंह यादव, संगठन मंत्री अनंत जैन, कोषाध्यक्ष अनिल सिंघवी, सह कोषाध्यक्ष नरेंद्र रघुवंशी, सचिव पवन उपाध्याय, जिला मंत्री अशोक धनोतिया, दीपक पंथी, विक्रम अहिरवार, महासचिव गजेंद्र शर्मा चुने गए। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव वंशकार, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील जैन, प्रवक्ता बीएल शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री एआरसिंह, विशाल सोनी उपस्थित थे।