पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सट्‌टे में सब कुछ हार चुके युवक ने मधुसूदनगढ़ में लगाई फांसी

सट्‌टे में सब कुछ हार चुके युवक ने मधुसूदनगढ़ में लगाई फांसी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता|विदिशा/ मधुसूदनगढ़

आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा सबकुछ हार चुके मूलरूप से लटेरी के दपकन गांव निवासी एक युवक ने मधुसूदनगढ़ में फांसी लगा ली। खुदकुशी के बाद घटना की किसी भी थाने में इसकी न शिकायत की और न ही अस्पताल में शव को ही लाया गया।

रहवासियों ने बताया कि लटेरी के दपकन गांव का तखतसिंह पुत्र नारायण सिंह मीना मधुसूदनगढ़ के धक्का पुरा में पर्वत सिंह के बाड़े में किराए से रहता था। आईपीएल क्रिकेट मैचों पर सट्टा लगाने के कारण वह सबकुछ हार चुका था। कर्जदार रुपए के लिए उससे तकाजा लगा रहे थे, जिससे तंग आकर शुक्रवार- शनिवार की रात करीब 3 बजे उसने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली।

खबरें और भी हैं...