विदिशा| दो दिन पहले खरी फाटक के पास ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी करने वाली महिला की शिनाख्त हो गई है। जीआरपी ने बताया कि महिला की शिनाख्त शनिवार को सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आचार्य कॉलोनी के पीछे सांवरिया सेठ कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय दीप्ति पुत्री हरिसिंह के रूप में हुई है।
सिविल लाइन थाने में शुक्रवार को गुम इंसान की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। शनिवार को शव का पीएम कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया। दीप्ति के पति और अन्य परिजनों ने आरोप लगाया है कि वह एक युवक से परेशान थी। कॉल रिकार्डिंग में भी शिवकुमार जाटव नाम का युवक उसे धमका रहा है। परिजन सिविल लाइन थाना पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।