पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिस मौसी ने गोद में खिलाया, उसी के यहां 50 लाख रु. मिलने की उम्मीद में डाली थी डकैती

जिस मौसी ने गोद में खिलाया, उसी के यहां 50 लाख रु. मिलने की उम्मीद में डाली थी डकैती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
12 साल पहले भी की थी मुंगी ने मौसी के घर चोरी

भास्कर संवाददाता | सिरोंज

एमएलए बिल्डिंग में हुई लूट और डकैती की वारदात के मास्टर माइंड हितेश गर्ग उर्फ मुंगी ने योजना बनाकर अपनी ही सगी मौसी के घर डकैती डलवाई थी। जिसे उसे गोद में खिलाया था। उसका साथ दिया दोस्त संजीव यादव और भिंड के एक पुलिस आरक्षक समेत डकैतों की टीम ने। मामले में सिरोंज पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ लूट और डकैती का प्रकरण दर्ज किया है। पांच गिरफ्तार हो चुके हैं, 7 अभी फरार है। वहीं आईजी चंबल जोन रिजर्व फोर्स के सिपाही धर्मेन्द्र उर्फ कल्ली गुर्जर समेत दो अन्य बदमाशों को क्राइम ब्रांच की टीम ने दबोच कर विदिशा पुलिस के हवाले किया है।

12-13 मई की रात एमएलए बिल्डिंग में 20 लाख की लूट और डकैती की वारदात का खुलासा शनिवार को एसपी विनीत कपूर ने सिरोंज में किया। उन्होंने बताया कि राजू अग्रवाल के साढू भाई श्रीवल्लभ गर्ग के लड़के हितेश गर्ग उर्फ मुंगी ने आर्थिक संकट दूर करने के लिए मुरैना के डकैतों का साथ लिया। उसके दोस्त संजीव यादव और मुगलसराय थाने के गांव प्यासी में रहने वाले उदय धाकड़ ने उसका सम्पर्क गुना के पीपलहेड़ा निवासी केवल यादव से कराया था। केवल के साथ मिलकर हितेश ने मौसा के यहां 40 से 50 लाख मिलने की उम्मीद से डकैती की योजना बनाई। उस रकम को आधा-आधा बांटा जाएगा। 8 मई को केवल ने इनका सम्पर्क मुरैना के थाना नूराबाद के आरक्षक जोगेन्दर की गैंग से कराया।

मुरैना के डकैत शामिल, भिंड पुलिस का एक आरक्षक भी आरोपी

खबरें और भी हैं...