पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सोशल मीडिया से मिटाएंगे पिछड़ेपन का दाग

सोशल मीडिया से मिटाएंगे पिछड़ेपन का दाग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीति आयोग की रिपोर्ट में विदिशा जिला शिक्षा विभाग में पिछड़ा साबित हुआ है। शिक्षा विभाग को पिछड़ेपन से बाहर निकालने के लिए अब शिक्षा को जन आंदोलन से जोड़ने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है।

खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के पढ़े लिखे लाेगों, पूर्व छात्र-छात्राओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित अन्य लोगों को इस अभियान का चेहरा बनाकर आम लोगों में शिक्षा की अलख जगाई जाएगी। इसी मामले को लेकर शनिवार को डाइट भवन में एक कार्यशाला रखी गई थी। इस कार्यशाला में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए तमाम बिंदुओं पर चर्चा हुई। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में नीति आयोग के सदस्य के साथ हुई कार्यशाला में शिक्षा विभाग सहित सर्व शिक्षा अभियान से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यशाला में एचएन नेमा जिला शिक्षा अधिकारी, सुरेश खांडेकर जिला परियोजना समन्वयक, राकेश बरसैया प्राचार्य डाइट के अलावा समस्त बीआरसी, सीएसी, प्रधान अध्यापक आदि मौजूद रहे।

वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यशाला में शिक्षा को जन आंदोलन बनाने के लिए सोशल मीडिया जैसे कि फेसबुक, वाट्सएप आदि से लोगों को जोड़ने के तरीके बताए। जिले के हर ब्लाक को अलग अलग बिंदू देकर योजना तैयार की गई। इसमें लटेरी वीआरसी लक्ष्मण सिंह ने घर घर संपर्क अभियान से जुड़ी कार्ययोजना की जानकारी दी। कार्ययोजनाओं को तीन माह तक शाला स्तर तक प्रभावशाली बनाने पर जोर दिया गया।

नीति आयोग की रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग पिछड़ेपन से बाहर निकलने करेगा जन आंदोलन

खबरें और भी हैं...