विदिशा| विदिशा विधानसभा के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का सम्मेलन शगुन गार्डन में हुआ। राजीव गांधी पंचायती राज के बैनरतले कार्यकर्ताओं को सीनियर नेताओं ने बूथ लेवल की बारीकियां समझाई। साथ ही जीत बूथ पर कैसे मिले और कैसे वोटर को बूथ तक लाया जाए इस बारे में बताया। प्रशिक्षण उन नेताओं ने दिया जो पहले चुनाव जीत चुके हैं। सम्मेलन में मुख्य रूप से अशोक ताम्रकार, कमल सिलाकारी, बसंत जैन, अरुण वर्मा, देवेंद्र राठौर, मोहित रघुवंशी, दीपक वाजपेयी, प्रियंका किरार, आनंद प्रतापसिंह, आशीष भदौरिया, सुजीत देवलिया, आशीष माहेश्वरी, नवनीत कुशवाह आदि ने संबोधित किया।