विदिशा| माधवगंज पर सीएम की घोषणाओं की हवन में आहूति दी गई। डॉ अंकुर गुप्ता के नेतृत्व में पेट्रोल, डीजल और गैस की मूल्य वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सीएम लगातार झूठी घोषणाएं कर रहे हैं। अब गंजबासौदा को मिनी स्मार्ट सिटी के रूप में घोषणा कर दी। इस कार्यक्रम में राकेश कटारे, मोहित रघुवंशी, अजय दांतरे, अनूप अग्रवाल सहित कई लोग मौजूद थे।