विदिशा| सरस्वती शिशु मंदिर के केशवनगर विद्यालय से कक्षा 12वीं विज्ञान की बहन स्नेहा शर्मा ने प्रदेश की प्रावीण्य सूची में नवां स्थान प्राप्त किया है। इसी प्रकार अंदर किला विद्यालय से कक्षा 10वीं की बहन श्रद्धा शर्मा ने 96.8 प्रतिशत के साथ जिले की प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। तलैया विद्यालय से कक्षा 12वीं की बहन ज्योति गोस्वामी ने जिले की प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान एवं अपूर्वा श्रीवास्तव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इस सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य गौरव यात्रा सोमवार को शाम 5 बजे सरस्वती शिशु मंदिर तलैया से निकाली जाएगी। यात्रा का समापन सरस्वती शिशु मंदिर अंदर किला विद्यालय में होगा।