पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

खेत पर बने मकान में लगी आग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्यारसपुर। तहसील क्षेत्र के गांव मानोरा में दोपहर 12 बजे के करीब अचानक खेत पर बने मकान में आग लग गई। आग लगने का कारण अज्ञात है। मकान में लगी आग की लपटें देखकर ग्रामीणों ने घर मालिक को फोन पर सूचना दी। जानकारी मिलने पर मकान मालिक कमल सिंह पुत्र सीताराम ठाकुर निवासी मानोरा मकान पर पहुंचा। वहां पर देखा कि उसकी गृहस्थी का सारा सामान आग की लपटों में जल रहा है। किसान ने ग्रामीणों के सहयोग से डायल 100 एवं कंट्रोल रूम को फोन पर सूचना दी। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर थाना प्रभारी हंसराज सिंह पहुंचे। करीब 1 घंटे पश्चात विदिशा से दमकल आई तब तक किसान के मकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। घर में सिंचाई के लिए 150 पाइप, बिजली की डोरी एवं अन्य सामान जल कर खाक हो गया है। दमकल ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।

खबरें और भी हैं...