बर्न वार्ड में घुसा बदमाश छीने रुपए, रोका तो पीटा
विदिशा| पवई निवासी काशीराम अहिरवार के साथ गुरुवार दोपहर में जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में एक बदमाश ने मारपीट की। इतना ही नहीं बदमाश उसके ढाई सौ रुपए भी छीन ले गया। जब उसे पकड़ने की कोशिश की तो बदमाश ने काशीराम को धक्का मार दिया। इस वजह से कांशीराम के सिर में चोट आई है। जानकारी के अनुसार कांशीराम की प|ी शीला अहिरवार बर्न वार्ड के रूम नंबर 5 में भर्ती है। गुरुवार दोपहर में जब काशीराम अपनी प|ी के साथ कक्ष के अंदर था तब एक बदमाश घुस आया। इस दौरान उसने काशीराम की जेब से रुपए निकालने की कोशिश की। इस बीच काशीराम की नींद खुल गई और उसने बदमाश को पकड़ने की कोशिश की। तब बदमाश उसे धक्का मारकर भाग गया। साथ ही ढाई सौ रुपए भी छीन ले गया। धक्का मारने की वजह से काशीराम गिर गया। वह बदमाश एक भाजपा नेता के यहां काम करता है। हालांकि इस संबंध में थाने में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।