पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रेलवे गेट पर हुई सड़क बदहाल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुलाबगंज| गुलाबगंज- विदिशा रोड पर मेहेंदेर गेट के दोनों ओर आरसीसी रोड बनी हुई है। जैसे ही रेलवे गेट के पास का रोड आता है वाहन चालक को पसीना आना चालू हो जाता है। उबड़- खाबड़ रोड जिस पर दो पहिया, चार पहिया वाहन बड़ी मुश्किल से पार कर पाते हैं। जरा सी असावधानी किसी बड़े संकट का कारण बन सकती है। इस गेट पर यातायात का अत्यधिक दबाव रहता है। विदिशा से गुलाबगंज- बासौदा का यह सबसे कम दूरी का सीसी रोड होने के कारण बासौदा से विदिशा व अन्य स्थानों के लिए चालक इसी रोड को चुनते हैं। रेल विभाग द्वारा इस सड़क को नहीं सुधारने के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जनहित में रेलवे को इस सड़क का निर्माण करना चाहिए ताकि लोग गेट क्रास करने में परेशान न हो।

खबरें और भी हैं...