विदिशा| जिला जेल में निरूद्ध महिला बंदियों एवं उनके साथ रह रहे बच्चों के लिए 10 दिवसीय विधिक सेवा अभियान का शुभारंभ गुरुवार को सुबह 10 बजे सादे समारोह में किया गया। शु़भारंभ अपर जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विदिशा डीपीएस गौर ने किया। यह अभियान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विदिशा बीकी शुक्ला के मार्गदर्शन में प्रारंभ किया गया। शुभारंभ कार्यक्रम में अनीसउद्दीन अब्बासी जिला विधिक सहायता अधिकारी शामिल थे।