पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भागवत कथा से पहले निकाली गई भव्य कलश यात्रा

भागवत कथा से पहले निकाली गई भव्य कलश यात्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदिशा| बेतवा तथा बेस नदी के मध्य स्थित प्राचीन धर्म स्थल चिड़ौल शक्ति पीठ से गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें 51 कन्याएं सिर पर कलश लेकर चल रही थी। डीजे पर धार्मिक भजन बज रहे थे। अनेक ध्वज पताकाएं साथ चल रही थी। कलश एवं भागवत शोभायात्रा का समापन मंदिर में शाम सात बजे हुआ।

गुरुवार को 15 यजमानों द्वारा सप|ीक गणेश पूजन, पुन्याह: वाचन एवं कुल देवताओं का पूजन करते हुए नांदी श्राद्ध कर पितरों का आशीर्वाद ग्रहण किया गया। ब्राह्णम वर्ग एवं यजमानों को रक्षासूत्र बांधे गए। बाद में मंडप प्रवेश किया गया। दोपहर तीन बजे से संगीतमय भागवत कथा का आयोजन किया गया। जिसमें भागवत पूजन, व्यास पूजन यजमानों द्वारा किया गया। कथा व्यास पं. विष्णुप्रसाद शास्त्री ने कलिकाल में श्रीमद् भागवत कथा का महत्व प्रतिपादित करते हुए गोकर्ण कथा सुनाई गई।

खबरें और भी हैं...