पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तेंदूपत्ता संग्राहक सम्मेलन में सीएम, गृहमंत्री और केंद्रीय मंत्री होंगे शामिल

तेंदूपत्ता संग्राहक सम्मेलन में सीएम, गृहमंत्री और केंद्रीय मंत्री होंगे शामिल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंजबासौदा| 18 मई दोपहर एक बजे बर्री घाट मार्ग स्थित आईटीआई परिसर में असंगठित मजदूरों एवं तेंदू पत्ता संग्राहक सम्मेलन, राष्ट्रीय वयो श्री योजना अंतर्गत जीवन सहायक उपकरण वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मंत्री सामाजिक एवं अधिकारिता मंत्रालय केंद्र सरकार थावरचंद गेहलोत, मंत्री गृह एवं परिवहन विभाग मध्यप्रदेश शासन भूपेन्द्र सिंह ठाकुर, राज्यमंत्री उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण एवं वन विभाग मध्यप्रदेश शासन सूर्यप्रकाश मीणा के साथ ही सागर सांसद लक्ष्मीनारायण यादव, विदिशा विधायक कल्याणसिंह दांगी, कुरवाई विधायक वीरसिंह पवार, सिरोंज विधायक गोवर्धन उपाध्याय, गंजबासौदा विधायक निशंक जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष तोरण सिंह दंागी मौजूद रहेंगे।

खबरें और भी हैं...