पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बेटे ने खाया जहर, बुजुर्ग पिता पकड़े रहा सलाइन

बेटे ने खाया जहर, बुजुर्ग पिता पकड़े रहा सलाइन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदिशा|ग्यारसपुर थाने के मोहाना खेजड़ा निवासी 45 वर्षीय कमलेश लोधी पुत्र अमोल सिंह ने जहरीला पदार्थ खा लिया। युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में कमलेश स्ट्रेचर पर पड़ा रहा लेकिन उसे देर तक पलंग नसीब नहीं हुआ। इस बीच बुजुर्ग पिता हाथ में पकड़े सलाइन थक गया।

बुजुर्ग पिता का कहना था कि एक तरफ बेटे ने जहर खा लिया। वहीं दूसरी सलाइन की वजह से अन्य परिजनों की मदद के लिए कोई काम भी कर पर रहा। इस बारे में सिविल सर्जन डॉ संजय खरे का कहना है कि मुझे इस बारे में अभी पता चला है।

खबरें और भी हैं...