विदिशा|ईदगाह के पास एक कॉलेज छात्रा ने मोपेड पर सवार युवक की जमकर धुनाई लगाई। पिटाई के डर से युवक माफी मांगता रहा। इस बीच छात्रा ने उसे जमकर चांटे मारे। बताया जा रहा है कि छात्रा बहुत दिन से युवक द्वारा प्रताड़ित किए जाने से नाराज थी। जब वह उसके पास आया तो दूसरी छात्रा ने वीडियो बनाया और एक छात्रा ने युवक की धुनाई लगा दी। युवक एक दुकान पर काम करता है।
छात्रा ने पहले भी युवक को समझाया था लेकिन उसके बाद भी वह नहीं माना। परेशान होकर छात्रा ने युवक को धुनाई करने की ठानी। इस बीच दूसरी छात्रा ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कोतवाली थाना प्रभारी वीरेंद्र झा का कहना है कि वीडियो के बारे में जानकारी मिली है लेकिन कोई भी पक्ष किसी तरह की शिकायत करने सामने नहीं आया।