विदिशा| उच्च शिक्षा विभाग के अधीन संचालित शासकीय, अनुदान प्राप्त और गैर-अनुदान प्राप्त कॉलेजों में पहले वर्ष स्नातक, प्रथम सेमेस्टर स्नातकोत्तर सत्र 2018-19 में प्रवेश प्रक्रिया अगले सप्ताह से शुरू होने के आसार है। इस बार दिव्यांगों के लिए 5 प्रतिशत सीट आरक्षित की गई हैं। पिछले साल तक सिर्फ 3 प्रतिशत सीटें आरक्षित थीं ।