गांव मोटासर में गाय ने दिया दो मुंह व दो सिर वाले बछडे़ को जन्म
श्रीविजयनगर| गांव मोटासर में जगदीश के घर एक गाय ने विचित्र बछडे़ को जन्म दिया है। इस बछडे़ के दो सिर, दो मुंह व चार आंखें हैं। हरजीराम पटीर ने बताया कि सिर भारी होने के कारण बछडे़ को उठने में दिक्कत होती है। इस गाय की डिलीवरी डॉ. सुभाष लोहरा, फूलचंद नायक व मोटाराम चावरिया ने करवाई। इस बछडे़ को देखने वालों का तांता लगा हुआ है।