जीप बेचान मामले में बुजुर्ग ने बकाया मांगा तो मारपीट की, केस दर्ज
श्रीविजयनगर| जीप बेचान के मामले में बकाया 50 हजार रुपए मांगने पर वृद्ध से मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इस संबंध में सेवासिंह (62) निवासी 59जीबी ने मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार करणीसिंह पुत्र बलदेवसिंह जटसिख को सेवासिंह ने जीप बेची थी। करणीसिंह ने बकाया देने के लिए कई बार आश्वासन दिए पर रुपए नहीं दिए। इसी बीच सेवासिंह 50 हजार रुपए का चेक लेने मंगूसिंह पुत्र दरबारासिंह के घर गया। वहां करणीसिंह भी आ गया। करणीसिंह ने 30 हजार रुपए का चेक दे दिया। लेकिन शेष 20 हजार रुपए देने से मुकर गया। नहीं देने का कारण पूछा तो उसने मारपीट शुरू कर दी। लोहे की राॅड़ से हमला किया। बाद में उसने फोन करके प|ी को बंदूक लाने को कहा। बाद में काफी देर तक रास्ते में रोकने का प्रयास किया।