पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कनार्टक में गलत तरीके से सरकार बनाने पर युवा कांग्रेस ने फूंका पीएम का पुतला

कनार्टक में गलत तरीके से सरकार बनाने पर युवा कांग्रेस ने फूंका पीएम का पुतला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर| युवा कांग्रेस की बैठक गुरुवार को पंचायती धर्मशाला में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान सह प्रभारी विनीत कम्बोज की अध्यक्षता में हुई। इसमें संगठन की मजबूती के लिए विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक के बाद युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जुलूस के रूप में गोल बाजार गांधी चौक पहुंचकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की तथा कर्नाटक में गलत तरीके से सरकार बनाने का पीएम पर आरोप लगाते हुए पुतला फूंका। इस मौके पर युवा कांग्रेस लोकसभा अध्यक्ष गगन वडिंग, अजब सिंह खीचड़, अजय बिश्नोई, सिकंदर सिंह कंग, रामदेव ढाका, अमनदीप धारण, प्रदीप थापन, सुदेश मोर, रामी देवी बावरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।

नहर मे मृत मिला गोवंश : (22 जीबी) गांव के पास से गुजर रही गंगनहर की करणी जी वितरिका में शाम छह बजे 13 जीबी के पास एक मरे हुए गोवंश का शव जैतसर की ओर से बहता हुआ श्रीविजयनगर की ओर जा रहा है। नहरी विभाग के अधिकारियों काे जानकारी के बावजूद मृत गोवंश को कोई नहीं निकाल रहा।

खबरें और भी हैं...