पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विवाहिता सुबह मृत मिली, ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या के आरोप में केस, पति को राउंडअप किया

विवाहिता सुबह मृत मिली, ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या के आरोप में केस, पति को राउंडअप किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| श्रीविजयनगर

चक 36जीबी में संदिग्ध हालात में विवाहिता की दम घुटने से मौत हो गई। मृतका सुमन भाट प|ी सुरेंद्र भाट के पिता ने दहेज हत्या का अारोप लगाते हुए अपने दामाद सहित अन्य पर केस दर्ज करवाया है। सुमन सुबह अपने घर में मृत मिली। पुलिस ने मामले में मृतका सुमन के पति को राउंडअप कर लिया है। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव मृतका के मायका पक्ष के सुपुर्द कर दिया। मृतका का पति ईंट भट्‌ठे पर मजदूरी करता है। मेहरचंद भाट(60) निवासी 2डीडब्लूएसएम(सूरतगढ़) ने पुलिस थाना में रिपोर्ट दी कि उसकी पुत्री सुमन की शादी 5 वर्ष पहले सुरेंद्र पुत्र मूलचंद भाट निवासी 36जीबी के साथ हुई थी। एफआईआर के अनुसार सुमन से उसके भाई शिशपाल ने मंगलवार रात मोबाइल से बात की। बातचीत के दौरान पीछे से दहेज की मांग करने की आवाजें आ रही थी। आरोप है कि सुमन के ससुराल पक्ष वाले शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान करते थे। इसको लेकर कई बार समाज के स्तर पर पंचायतें भी हुई थी। लेकिन उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पुलिस थाना में सुमन के पति सुरेंद्र भाट, ससुर मूलचंद, सास रानी, जेठ सुनील जेठानी सरोज पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मामले की जांच डीवाईएसपी आनंद स्वामी करेंगे। प्रारंभिक छानबीन के अनुसार सुमन की मौत का कारण गला दबाने से दम घुटना है। सुमन की मौत सुबह 2 बजे से 4 बजे के बीच होने की आशंका है।

खबरें और भी हैं...