सड़क पर सहमति से कब्जे हटाकर मार्ग चौड़ा किया
22 जीबी| गांव रघुनाथपुरा के चक पांच आरएम में मुख्य सड़क अतिक्रमण हटाकर चौड़ाई बढ़ाई गई है। श्रीविजयनगर से राजियासर को जाने वाली मुख्य पक्की सड़क से रघुनाथपुरा के चक पांच आरएम को जाने वाले मार्ग से जेसीबी से कब्जे हटाए गए। रोड पर पास के खेत मालिकों ने फसल भी बोई हुई थी। ग्रामीणों व किसानों की सहमति से सरपंच कौशल्या सहारण व पटवारी हेमलता की उपस्थिति में यह कार्रवाई की।