पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फाटक बंद होने से एक घंटे की दूरी में लग रहे ढाई घंटे

फाटक बंद होने से एक घंटे की दूरी में लग रहे ढाई घंटे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धरनावदा| धरनावदा से गोलाखेड़ी के बीच में पड़ने वाले फाटक क्रमांक 87 मंगलवार 15 मई से बंद है। उक्त फाटक 17 मई को गुरुवार को 2 बजे के बाद खुलेगा। बड़े वाहनों को निकालने के लिए साडा कालोनी विजयपुर मार्ग पर स्थित फाटक चालू रहेगा। वहीं छोटे वाहनों के लिए फाटक 85 व 86 भी चालू रहेंगे। उक्त फाटक बंद रहने से धरनावदा व आस पास के गावों के लोगों को दो दिन से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं राजस्थान से मप्र में आने वाले ट्रकों व यात्री वाहनों बसों को लंबी दूरी तय कर मप्र में प्रवेश करना पड़ रहा है। वाहनों को एक घंटे के मार्ग सफर तय करने में लगभग ढाई घंटे का लंबा सफर तय कर अपने मुकाम पर पहुंचना पड़ रहा है। रेलवे विभाग से मिली जानकारी के अनुसार फाटक गुरुवार को दो बजे के बाद फिर पूर्व स्थिति में आरंभ हो जाएगा।

खबरें और भी हैं...