पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 14 साल से बनने के इंतजार में अधूरी पड़ी तीन किमी लंबी शेखपुर विजयपुर सड़क

14 साल से बनने के इंतजार में अधूरी पड़ी तीन किमी लंबी शेखपुर-विजयपुर सड़क

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शेखपुर से विजयपुर की 3 किमी लंबी सड़क 14 साल से बनने के इंतजार में हैं। लापरवाही के कारण मात्र 3 किमी दूरी की यह सड़क ग्रामीणों के लिए परेशानी का बनी हुई। उक्त सड़क का निर्माण 14 वर्ष पहले शुरू किया गया था। निर्माण के दौरान मात्र 1 किमी लंबी सड़क पर डामरीकरण के बाद कार्य रोक कर दो किमी लंबी सड़क को अधूरा छोड़ दिया गया। छोड़ गए हिस्से में बड़े-बड़े गड्ढे़ मौजूद होने के कारण इस क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस सड़क से ग्रामीण विजयपुर तक आने जाने व करते हैं। वहीं विजयपुर हाईस्कूल में भी छात्र-छात्राएं पढ़ने आते हैं जिन्हें इस क्षतिग्रस्त सड़क से होकर गुजरना पड़ता है।

बारिश में हालात होते हैं खराब

वहीं इस मार्ग पर बारिश में इतना अधिक कीचड़ हो जाता है कि इससे गुजरना मुश्किल हो जाता है। ग्रामीण ने बृजेश धाकड़ विजयपुर, अखलाक खान, जाकिर खान, गुड़िया बानो ने बताया कि इस मार्ग खराब स्थिति के कारण रुठियाई जाने के लिए उन्हें 15 किमी लंबे मार्ग से जाना पड़ता है। जबकि उक्त 3 किमी का हिस्से का निर्माण हो जाए तो यह दूरी मात्र 8 किमी रह जाएगी। जिससे ग्रामीणों का समय व पैसा भी बचेगा।

8 किमी की दूरी तय करने में मात्र 15 मिनिट का समय लगेगा। अभी इस मार्ग से रुठियाई तक पहुंचने में 30 मिनट से 45 मिनट का समय लग जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त कागजों में डामर की बताई गई है। उक्त मार्ग क्षेत्र को राजस्थान से जोड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि नपा चुनाव के दौरान जनप्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया था कि गेहूं, धनिया की फसल कट जाने के बाद तत्काल इस सड़क का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। लेकिन अब फसल कट जाने के बाद सड़क निर्माण शुरू नहीं हो सका और मानसून आने वाला है। वहीं पंचायत भी इस मार्ग के निर्माण को लेकर सक्रिय नहीं है।

14 वर्ष पहले शुरू हुए निर्माण के दौरान मात्र 1 किमी लंबी सड़क पर डामरीकरण के अधूरा छोड़ा निर्माण

इस क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में होती है परेशानी

क्षेत्र की शेखपुर-विजयपुर सड़क इस तरह से उखड़ी पड़ी हुई है।

हाईवे तक पहुंचे का यही है एकमात्र रास्ता

ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के समय यही एकमात्र रास्ता बचता है जिससे हाईवे तक पहुंचा जा सके। क्योंकि अन्य जो रास्ते हैं वह बारिश के कारण बंद हो जाते हैं। उदयपुरी पुलिया की ऊंचाई कम होने के कारण बारिश में आवागमन थम जाता है। वहीं भुलाय से बालाभेंट के रास्ते होते हुए दावतपुरा से जाते हैं तो यह रास्ता भी बंद हो जाता है। बारिश में दावतपुरा रेलवे अंडर ब्रिज में भी पानी भर जाता है। जो कई हफ्तों तक भरा रहता है। गत दिनों सड़क की हालात इतनी अधिक खराब हो गई थी कि यहां के निवासी इस्माइल खां ने पिछले वर्ष उनकी बेटी के विवाह समारोह के दौरान कलेक्टर व जनप्रतिनिधियों व सीएम हेल्प लाइन, नगरपालिका राघौगढ़ से ग्रामीणों ने मार्ग सुधरवाने की मांग की थी, परंतु कोई सुनवाई नहीं हो सकी। सुनवाई न होने पर स्वयं ने ट्रैक्टर -ट्राली से मजदूर लगाकर कई स्थानों पर गड़्ढ़े भरवाकर कुछ हद सड़क हो आवागमन लायक बनवाया। ताकि विवाह समारोह में लोगों को आवागमन में राहत मिले। उक्त सड़क निर्माण को लेकर नपा चुनाव में जब प्रदेश के मुखिया आए थे तभी उक्त सड़क के निर्माण की मांग स्थानीय लोगों ने जोर-शोर से विजयपुर सभा में उठाई गई थी।

खबरें और भी हैं...