पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पाॅलीथिन का उपयोग बंद करने की दी सलाह

पाॅलीथिन का उपयोग बंद करने की दी सलाह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड विजयपुर इकाई के सुरक्षा विभाग द्वारा पालिका बाजार की साप्ताहिक हाट बाजार में बड़ी संख्या में लोगों को पालीथीन बैग का उपयोग न करने के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर लोगों पालीथीन बैग के उपयोग से पर्यावरण एवं भूमि, जानवरों को होने वाले नुकसान से अवगत कराकर सचेत किया गया।

बैनर पोस्टर से किया जागरूक

इस अवसर वायु स्वच्छ रखे, धरती को हरित रखे और पानी और भूमि को प्रदूषण मुक्त रखने जैसे संदेश बैनर और पोस्टर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर आईएस पंचपाल मुख्य प्रबंधक फायर एंड सेफ्टी ने लोगों को पोलीथीन बैग उपयोग न करने की समझाईश दी। इस अवसर पर हाट बाजार में सब्जी खरीदने वाले लोगों को जूट से बने बैग वितरित किए गए।

हेलमेट जरूर पहनें

वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने लोगों से कहा कि अपने परिवार की खातिर वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें। अभियान के दौरान आफीसर एसोसिएशन अध्यक्ष आरके रघुवंशी, सुरक्षा समिति के सदस्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी और सुरक्षा बल के सदस्यों ने सहयोग किया।

अभियान
पालीथीन बैग के रोकथाम के लिए लोगों को बांटे जूट बैग, चलाया जागरूकता अभियान
हेलमेट लगाने और पालीथिन के लिए जागरूक करते कर्मचारी व अधिकारी।

खबरें और भी हैं...