बाढ़ में साइबर अपराधियों ने 47 हजार उड़ाए
बाढ़ | साइबर क्राइम अपराधियों ने एक व्यक्ति खाते से करीब 47 हजार रुपए की अवैध निकासी कर ली। इस संबंध में पीड़ित अगवानपुर निवासी विक्रमजीत कुमार ने थाने मंे लिखित शिकायत दी है। पीड़ित ने बताया कि वह गोवा में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। पांच अप्रैल को उसके खाते से दो बार मंे करीब 47 हजार रुपए की अवैध निकासी कर ली गई, जिसकी उसे भनक तक नहीं लगी। घटना की जानकारी उसे तब हुई जब वह एटीएम से पैसे निकालने गया।