दैनिक भास्कर व आईआईटी, नीट, आईसीएआर, जेट की तैयारी कराने वाले संस्थान राजधानी फाउंडा व राजधानी पब्लिक सीनियर सैकण्डरी स्कूल पचकोड़िया द्वारा संपूर्ण राजस्थान में आयोजित होने वाली निशुल्क राज्य स्तरीय टेलेंट सर्च परीक्षा दंगल-ए-ब्रेन “राजधानी फाउंडा ब्रेन दंगल-2018’ के द्वितीय चरण के तहत कस्बे के वार्ड नं. 18, किले पर स्थित कृष्णा पब्लिक सीनियर सैकंडरी स्कूल परिसर में आयोजित की गई।
परीक्षा को लेकर विद्यार्थियोंं में इतना उत्साह रहा कि विद्यार्थी सीकर, नागौर, अलवर, दौसा, भरतपुर सहित अनेक जिलों से परीक्षा देने पहुंचे। सुबह से ही विद्यार्थियो का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। कृष्णा पब्लिक सीनियर सैकंडरी स्कूल के निदेशक रेवड़ मल चौधरी, प्रधानाचार्य रामनिवास जाट व प्रबंध निदेशक हरिराम चौधरी ने बताया कि इस वर्ष 11वीं विज्ञान व कृषि के साथ-साथ, 8वीं, 9वीं व 10वीं की परीक्षा दे चुके विद्यार्थियों के लिए आयोजित इस परीक्षा में 840 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतिभा खोज के लिए आयोजित इस परीक्षा में गणित, विज्ञान, अंग्रेजी व हिंदी व 11वीं विज्ञान व कृषि के प्रश्न पूछे गये। परीक्षा की समाप्ति के बाद आयोजित भव्य समारोह में प्रत्येक परीक्षार्थी को राजधानी फाउंडा पचकोडिया की टी-शर्ट दी गई।
इस अवसर पर आयोजित मोटीवेशनल सेमीनार में राजधानी शिक्षण समूह के निदेशक व राष्ट्रीय मोटीवेटर डाॅ. रमेश यादव ने अपने उद्बोधन में उपस्थित विद्यार्थियों व जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि व्यक्ति जो भी काम हम करें, उसको शानदार तरीके से करें, यही हमारा संकल्प होना चाहिए। चाहे आप जो भी काम करें, उसमें एक जुनूनी ललक नजर आनी चाहिए। अपने से उच्च अपेक्षा रखें, जिसमें अपने सपनों को चरितार्थ करने के लिए भरपूर उमंग का भी साथ होना चाहिए। पर स्वयं को बेहद दबाव में डालकर काम नहीं करना करना चाहिए। यदि ऐसा होता है तो पता लगाएं कि क्या चीज आपको इतना तनाव या दबाव दे रही है। फिर उसको दूर करने या सुधारने का प्रय| करें। इसके लिए खास योजनाएं बनाएं और उसी के अनुसार काम भी करें। राजधानी शिक्षण समूह के सहनिदेशक हरी सिंह यादव व प्रधानाचार्य हेमेन्द्र शर्मा ने बताया कि सभी परीक्षा केन्द्रों के सामूहिक परिणाम में 11 टॉपर्स को लेपटॉप, 11 को टैबलेट पीसी, 251 बुक्स के सेट भी दिये जायेंगे। राजधानी फाउंडा के साइंस एक्सपर्ट डॉ रमेश यादव, दिलीप पाठक, अरूण शर्मा, राधेश्याम यादव, हरी सिंह यादव आदि ने बच्चों की विज्ञान संबंधी प्रश्नों के उत्तर भी दिए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवक कांग्रेस अध्यक्ष महेश सिंधु थे। विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद् मुकेश शर्मा मुंडोती, महेन्द्र कुमार सैनी, युवक समाजसेवी प्रेम सैनी, नगर अध्यक्ष कांग्रेस देशराज सैनी, विराटनगर उपप्रधान रोहिताश दायमा, बालाजी स्कूल पचकोड़िया के निदेशक नरेन्द्र डिडल रहे। इस अवसर पर शिम्भूसिंह राणा, बालूराम यादव, कन्हैयालाल कुमावत, कालूराम यादव, नरेश मीणा, राहुल सोनी, आसमान प्रजापत, रामकरण जाट, हरदान जाट, रामगोपाल सैनी, ओमप्रकाश रोलानिया, रमेश प्रजापत, लाली बाई, कल्पेश यादव आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कालूराम यादव ने किया।