विराटनगर. सराहनीय प्रदर्शन करने वाले खिलाडि़यों को सम्मानित करते हुए।
भास्कर न्यूज| विराटनगर
कस्बे के भीमसेन रोड स्थित वार्ड 20 बावड़ी पर चल रहीं हीरामल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन समाजसेवी पंकज पाराशर के मुख्य अातिथ्य, प्रतीक शर्मा की अध्यक्षता एवं मनीष सैनी क े विशिष्ट आतिथ्य में हुआ। जिसमे भैरू क्रिकेट क्लब ने हीरामल क्रिकेट क्लब हराकर को फाइनल कप पर कब्जा किया। समाजसेवी पंकज पाराशर ने बताया कि खेल से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। प्रतीक शर्मा ने कहा कि खेल से सर्वांगीण विकास होता है।
इस अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों का माल्यार्पण कर सम्मान पत्र देकर सम्मान किया। आयोजक दिनेश कुमार सैनी ने खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया। राकेश सैनी, टिंकू सैनी, केशव सैनी मौजूद रहे।