पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एक मंच से हो रहा है लोगों की समस्या का समाधान

एक मंच से हो रहा है लोगों की समस्या का समाधान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बागावास चौरासी के अटल सेवा केंद्र पर सोमवार को सरपंच भौरीलाल कुम्हार की अध्यक्षता एवं एसडीएम मुकेश कुमार मूंड के निर्देशन में न्याय आपके द्वार शिविर हुआ। विधायक डा.फूलचंद भिंडा ने निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा, राज्य सरकार के इन शिविरों से एक मंच पर लोगों की समस्याओं का निपटारा हो रहा है। शिविर में लोगों ने श्मसान मार्ग के आमरास्ते पर बने खंभे को हटा,श्रीधाम गोशाला से खंभे हटाने सहित कई समस्याओं को लेकर एसडीएम से शिकायत की। लोगों ने 10 बिजली संबंधित शिकायतें दर्ज कराई। राजस्व विभाग ने 6 बंटवारें सहित कई समस्याओं का निपटारा किया। विधायक ने पेंशन से संबंधित 15 पीपीओ आदेश वितरित किए। उन्होंने लोगों से खाद्य सुरक्षा में नियमानुसार नाम जोड़ने का आश्वासन भी दिलाया। तहसीलदार मुकुट चौधरी,पंच मनोज मीणा मौजूद रहे।

पंचायतीराज विभाग के नहीं हो सके कार्य

पंचायतीराज विभाग के कर्मचारी सोमवार को सामूहिक अवकाश पर रहे। इसके चलते शिविरों में विभाग से जुड़े कर्मचारी नहीं पहुंचे ओर लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हो सका।

खबरें और भी हैं...