पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रायसर में विधायक ने की 11 लाख के विकास कार्यो की घोषणा

रायसर में विधायक ने की 11 लाख के विकास कार्यो की घोषणा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायसर। प्रतिभाओं से ही बढ़ता है समाज का गौरव। यह बात जमवारामगढ़ विधायक जगदीश नारायण मीणा ने रविवार को न्यू बस स्टैंड स्थित सार्वजनिक प्याऊ में प्रतिभा सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कहा। उन्होंने विकास कार्यों के लिए 11 लाख रुपए देने की घोषणा की। डॉ.भीमराव अंबेडकर युवा समिति के तत्वावधान में अनुसूचित जाति का तहसील स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ जिसमें विधायक ने 300 प्रतिभावान युवाओं को माला पहना व प्रतीक चिह्न देकर सम्मान किया। जमवारामगढ़ के महेश जलुथियां का भी आईआरएस में चयन होने परसम्मान किया गया। अध्यक्षता पूर्व आईपीएस पीएन रछौयां ने की। संचालन प्रहलाद रछौयां ने किया। विराटनगर प्रधान शिम्भु दयाल चांडोलिया, एसटी मोर्चा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष शंकर लाल मीणा, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष महेंद्र पाल मीणा, एससी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मोहन लाल वर्मा, जमवारामगढ़ थाना प्रभारी कैलाश प्रसाद शर्मा, रायसर चौकी प्रभारी सुरेश वर्मा सहित कई मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...