पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • क्रिकेट: धोलीकोठी ने जवानपुरा की टीम को हराया

क्रिकेट: धोलीकोठी ने जवानपुरा की टीम को हराया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धोलीकोठी स्थित खेल मैदान पर रविवार को धोली कोठी क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में युकां विधानसभा अध्यक्ष महेश सिंधु, कांग्रेस नेता भीमसेन गुर्जर, समाजसेवी मुरारीलाल सिंधु के आतिथ्य में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मैच में धोलीकोठी ने जवानपुरा की टीम को हराया। वक्ताओं ने कहा कि मैदान पर खिलाड़ियों को खेल भावना का परिचय देना चाहिए। खेलों से राष्ट्रीयता की भावना का विकास होता है, वर्तमान समय में लोग सोशल मीडिया की तरफ आकर्षित होकर ओर खेलों की तरफ ध्यान नहीं देते हैं जिससे उनका शारीरिक विकास नहीं हो पाता है। विशिष्ट अतिथि रामेश्वर कोली ने भी विचार व्यक्त किए। सुरेश फागणा ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच जवानपुरा व धोलीकोठी के बीच खेला गया जिसमें धोलीकोठी की टीम विजयी रही। प्रतियोगिता में 10 टीमें भाग ले रही है।

विराटनगर.धोलीकोठी में क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन पर मंचासीन अतिथि।

खबरें और भी हैं...