पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत

ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्र के कांकराणा की नदी में शुक्रवार को मिट्‌टी का अवैध खनन करते वक्त ट्रैक्टर की टक्कर लगने से एक युवक घायल हो गया। घायलावस्था में उसे सरकारी चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद बादशाहपुर व कांकराणा की नदी में बजरी व मिट्‌टी का अवैध खनन हो रहा है और जिम्मेदार अधिकारी अंजान बने हुए है। यहां रोजाना करीब 100 ट्रैक्टर ट्रॉली बजरी व मिट्‌टी निकाली जा रही है। पुलिस के अनुसार बंध मज्जफरपुर निवासी रामस्वरूप गुर्जर (22) कांकराणा की नदी में ट्रैक्टर के मिट्‌टी भर रहा था, तभी पीछे की तरफ से मिट्‌टी भरकर आ रहे दूसरे ट्रैक्टर ने युवक के टक्कर मार दी जिससे युवक गंभीर घायल हो गया। घायलावस्था में उसे लोगों ने कस्बे के सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक के चाचा बनवारीलाल ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

भास्कर न्यूज | विराटनगर

सुप्रीम कोर्ट के आदेश ताक पर, बादशाहपुर-कांकराणा की नदी में बजरी व मिट्‌टी का अवैध खनन बदस्तूर जारी

प्रतिदिन गुजरते हैं 100 से अधिक ट्रैक्टर

बादशाहपुर व कांकराणा नदी में दिन व रात के समय बजरी व मिट्‌टी का अवैध खनन किया जा रहा है। अवैध खननकर्ता जेसीबी की मदद से प्रतिदिन करीब 100 से अधिक ट्रैक्टर ट्राली निकाल लेते है। ट्रैक्टर चालक भी सुप्रीम कोर्ट की रोक के चलते बजरी की कमी होने से मोटे दामों में बजरी का बिक्री कर देते है।

पहले भी दी जा चुकी है शिकायत

बादशाहपुर नदी में बजरी व मिट्‌टी का अवैध खनन होने से पूर्व में विधायक व एसडीएम से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अधिकारी अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करते है। लालचंद शर्मा, सरपंच सोठाना

तहसीलदार-थानाप्रभारी की टीम गठित

घटना की जानकारी मिली है। मामले को लेकर तहसीलदार व थानाप्रभारी की टीम गठित कर दी गई है। मुकेश कुमार मूंड, एसडीएम विराटनगर

खबरें और भी हैं...