पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विराटनगर में राजधानी फाउंडा ब्रेन दंगल परीक्षा आज, बधाल में उमड़ा जनसैलाब

विराटनगर में राजधानी फाउंडा ब्रेन दंगल परीक्षा आज, बधाल में उमड़ा जनसैलाब

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दैनिक भास्कर व आईआईटी, नीट, आईसीएआर, जेट की तैयारी कराने वाले संस्थान राजधानी फाउण्डा व राजधानी पब्लिक सीनियर सैकण्डरी स्कूल पचकोड़िया द्वारा निशुल्क राज्य स्तरीय टेलेंट सर्च परीक्षा दंगल-ए-ब्रेन “राजधानी फाउण्डा ब्रेन दंगल-2018’ के द्वितीय चरण के तहत 19 मई को विराटनगर के वार्ड 18 किले पर स्थित कृष्णा पब्लिक सीनियर सैकंडरी स्कूल में होगी। राजधानी शिक्षण समूह के प्रबंध निदेशक बलरामसिंह यादव, प्रधानाचार्य हेमेन्द्र शर्मा व हरिसिंह यादव ने बताया कि इस वर्ष 11वीं विज्ञान व कृषि, 8वीं, 9वीं व 10वीं की परीक्षा दे चुके विद्यार्थी बिना किसी परीक्षा शुल्क के www.rajdhanigroup.in पर जाकर कम्प्यूटर अथवा मोबाइल फोन से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा संबधी जानकारी यूटूब चैनल Dr Ramesh Yadav Rajdhani Founda को सबस्क्राइब करने पर वीडियो पर समय-समय पर मिलती रहेगी। सभी परीक्षा केन्द्रों के सामूहिक परिणाम में 11 टॉपर्स को लेपटॉप, 11 को टैबलेट पीसी, 251 सांइस बुक्स के सेट व सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर ही राजधानी फाउण्डा पचकोडि़या की टी-शर्ट दी जा रही है। एलबीएस पीजी महिला महाविद्यालय के निदेशक नवनीत शर्मा व सचिव शंकरपाल शर्मा ने बताया कि परीक्षा में 509 विद्यार्थिंयों ने भाग लिया। इस अवसर पर आयोजित मोटीवेशनल सेमीनार में राजधानी शिक्षण समूह के निदेशक व राष्ट्रीय मोटीवेटर डाॅ. रमेश यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि िशक्षाविद् मुकेश शर्मा मुंडोती व विशिष्ट अतिथि बालाजी स्कूल पचकोड़िया के निदेशक नरेन्द्र डिडल, समाजसेवी शंकरलाल यादव, ब्रजेश बौचल्या, बाबूलाल चौधरी रहे। प्रत्येक परीक्षार्थी को राजधानी फाउण्डा पचकोडि़या की टी-शर्ट दी गई।

बधाल. राजधानी फाउण्डा ब्रेन दंगल-2018 के दौरान परीक्षार्थी को फ्री टी-शर्ट देते राष्ट्रीय मोटीवेटर डॉ. रमेश यादव।

खबरें और भी हैं...