पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दरबार हजारों हैं, तुम सा दरबार कहां

दरबार हजारों हैं, तुम सा दरबार कहां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विराटनगर । कस्बे के पंचखण्ड पीठ स्थित भीमसेन महाराज के दरबार में बालाजी सत्संग मण्डल की ओर से भजन संध्या आयोजित हुई।

मीडिया प्रभारी मनीष सौलंकी ने बताया कि भजन संध्या में पवन बरीठ ने महाराज गजानंद आओ म्हारी सभा में रंग बरसाओं गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। मण्डल कलाकार शिवचरण ने दरबार हजारों है तुम सा दरबार कहा.. सन्तोष सैनी ऐ श्याम तेरी मुरली की कसम हम तुम से मोहब्बत कर बैठे..भजन सुनाकर श्रद्धालूओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पदमचन्द्र जैन की ओर से प्रसादी कार्यक्रम हुआ। संरक्षक बाबूलाल जोशी, हनुमान जांगिड, अध्यक्ष भैरूलाल यादव, संचालक विमल कुमार जैन, कोषाध्यक्ष छुट्टन गुप्ता, दिनेश मुदगल, उमाशंकर सैनी, छोटेलाल स्वामी, उमेश सैनी, दिनेश अग्रसेन, महेश अमरसरिया आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...