पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 100 मीटर लाइन बिछाकर लिया अवैध कनेक्शन

100 मीटर लाइन बिछाकर लिया अवैध कनेक्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बे में जलापूर्ति के लिए जलदाय विभाग द्वारा बादशाहपुर से डाली गई राइजिंग लाइन में कई स्थानों पर लोगों ने अवैध कनेक्शन कर रखे हंै।

बुधवार को कनेक्शन काटने गई टीम को ग्रामीणों का विरोध झेलना पड़ा, लेकिन टीम ने पुलिस जाब्ता बुलाकर कनेक्शन काटने की कार्रवाई जारी रखी। टीम ने शाम तक 17 कनेक्शन काट दिए। इस दौरान सामने आया कि एक जने द्वारा तो करीब 100 मीटर की लाइन बिछाकर घर में कनेक्शन कर रखा था। जलदाय विभाग के जेईएन दयाराम चौधरी ने बताया कि विराटनगर शहर में पेयजल आपूर्ति के लिए करीब 10 किमी दूर बादशाहपुर गांव में बनी बोरिंगों से पेयजल सप्लाई की जाती है। पिछले कई दिनों से जलापूर्ति कम होने से लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड रही है। इसको लेकर जलदाय विभाग ने राइजिंग लाइन में करीब 30-35 अवैध कनेक्शन चिह्नित किए गए। बुधवार दोपहर को जेईएन जेसीबी के साथ टीम सहित पहुंचे ओर कनेक्शन काटना शुरू कर दिया। तभी सोठाना गांव में करीब 50 से अधिक लोग एकत्र होकर अवैध कनेक्शन काटने का विरोध शुरू कर दिया। लोगों ने बताया कि सोठाना में पेयजल की किल्लत बनी हुई है,ऐसे में कनेक्शन काट दिये गए तो पेयजल की समस्या हो जाएगी। लेकिन जलदाय विभाग की टीम ने विरोध को दरकिनार करते हुए पुलिस जाब्ते को बुलाकर अवैध कनेक्शन काटने की कार्रवाई जारी रखी। टीम ने शाम तक करीब 17 अवैध कनेक्शन काट दिए। इस दौरान पुलिस थाने से दशरथ कुमार, राजेन्द्रसिंह, फूलसिंह, जलदाय विभाग कर्मचारी सीताराम चौधरी, राधेश्याम,जयसिंह छतरसाल आदि भी मौजूद रहे।

अवैध कनेक्शन कर घरों तक पहुंच रहा था पानी

जेईएन ने बताया कि जब सोठाना में अवैध कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा रही थी। कार्रवाई के दौरान टीम ने देखा कि एक व्यक्ति द्वारा करीब 100 मीटर पाइप की लाइन बिछाकर घर तक कनेक्शन कर रखा था। टीम ने कनेक्शन को हटाकर पाइपलाइन को भी जब्त कर ली। उन्होने बताया कि विभाग द्वारा कनेक्शन काटने की कार्रवाई जारी रहेगी।

दोबारा से कनेक्शन किया तो पुलिस में होगा मामला दर्ज

जेईएन ने बताया कि टीम द्वारा कनेक्शन काटने के बाद अवैध कनेक्शन जल संबंध करने वालों को चेतावनी दी कि अगर फिर से कनेक्शन जोड लिया गया तो पुलिस में मामला दर्ज कराया जाएगा।

विराटनगर. सोठाना में जलदाय विभाग की अवैध कनेक्शनों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान एकत्र लोग।

खबरें और भी हैं...