पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • बैंक से शाैचालय की राशि निकालने के बाद हितग्राही का खाता बंद कर दिया

बैंक से शाैचालय की राशि निकालने के बाद हितग्राही का खाता बंद कर दिया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विजयपुर | स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय बनाने के लिए हितग्राही के बैंक खाते मेंं आई 12 हजार रुपए अनुदान राशि मंें हेराफेरी की शिकायत एसडीएम से की गई है। मामला यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की वीरपुर शाखा का है। ग्राम घूंघस निवासी रामबाबू केवट पुत्र हरविलास केवट ने बताया कि उसकी शौचालय की राशि के पूरे 12 हजार खाता नंबर 431802130001665 में से निकाल लिए गए। इस बारे पूछने पर बैंक मैनेजर ने कहा कि यह खाता बंद हाे गया है। प्रार्थी तीन दिन तक बैंक के चक्कर लगाता रहा । अाखिरकार उसने बैंक में 132 रुपए की रसीद कटाकर उक्त खाते का स्टेटमेंट निकलवाया । जिसमें 12 हजार रुपए की राशि जमा हाेने तथा निकालने की डिटेल अंकित है। हितग्राही रामबाबू केवट का आरोप है कि संबंधित कर्मचारियों की सांठगांठ से बैंक मैनेजर ने खाते से राशि का आहरण किया है। पैसे निकालने के बाद मनमाने तरीके से खाता बंद करने का अाराेप बैंक प्रबंधक पर लगाते हुए इस मामले में रामबाबू केवट ने वीरपुर थाने में भी शिकायती आवेदन दिया है। लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।

खबरें और भी हैं...