पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • गर्मी में 3 घंटे बिजली गुल रहने से लाेग हुए बेहाल

गर्मी में 3 घंटे बिजली गुल रहने से लाेग हुए बेहाल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रघुनाथपुर के बाजार में दुकान पर बैठकर बिजली का इंतजार करते लोग।

132 केवी बिजली लाइन में फाल्ट से 26 गांव की सप्लाई प्रभावित

भास्कर संवाददाता | रघुनाथपुर

132 केवी बिजली लाइन पर तीन दिन से फॉल्ट और ट्रिपिंग के चलते बार बार बिजली गुल हो रही है। कस्बे सहित फीडर से जुड़े 26 गांव में मंगलवार को तीन घंटे तक बिजली सप्लाई ठप रही। भरी गर्मी में बिजली सप्लाई बाधित होने से पेयजल सप्लाई प्रभावित होने के साथ ही लोगों के दिन का चेन और रातों की नींद हराम हो रही है। उधर बिजली कंपनी के अफसरोंं का कहना है कि आंधी के कारण बिजली व्यवस्था गड़बड़ा रही है।

वीरपुर से रघुनाथपुर आ रही 132 केवीए बिजली लाइन कमजाेर हाेने से मामूली तेज हवा चलने पर बिजली सप्लाई ठप हाे जाती है। विद्युत अव्यवस्था के चलते दुकानदार और गृहिणयों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। गर्मी और अंधेरे से जूझते हुए महिलाआें को रसोई के कामकाज निपटाने पड़ रहे है। निजी बोर पर आधारित कस्बे की पेयजल व्यवस्था ठप होने से लोगों को खासी मशक्कत करनी पड़ती है। रघुनाथपुर कस्बे में मंगलवार को सुबह 9 बजे से दाेपहर 12 बजे तक बिजली नहीं अाई । कस्बे के साथ ही फीडर से जुड़े ग्राम घूंघस, श्यारदा, रघुनाथपुर, ओछापुरा, टर्राकलां, सुमरेरा, हीरापुरा, सामंतापुरा, बरौली, जमूदी, सुठारा, मिलावली, किन्नपुरा, मोरेका, बड्डन, कतन्नीपुरा, अर्रोदरी, भूरेंडी आदि गांव में लाेगाें का अधिकांश समय बिजली के इंतजार में बीत रहा है।

खबरें और भी हैं...