वीरपुर | कस्बे के शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डाक्टर और नर्सों की कमी बनी हुई है। इसका सीधा असर सेवाओं पर भी हो रहा है। गांवों में गर्भवती महिलाओं की जांच का काम पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के भरोसे चल रहा है। अस्पताल में नर्सों के पदों की पूर्ति करने की मांग नागरिकों ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से की है। जिसमें नर्सों के साथ ही डाक्टर की कमी की बात भी कही। बताया गया है कि जब कोई नर्स चाइल्ड केयर व मेटरनिटी लीव पर चली जाती है तो अस्पताल में प्रसव सुविधा पर सीधा असर पड़ता है। लोगों का कहना है कि अस्पताल में रिक्त पदों की पूर्ति शीघ्र नहीं हुई तो प्रसूताओं की जान पर संकट के साथ ही आने वाले दिनों में मौसमी बीमारी से हालात बेकाबू हो सकते हैं।