सरपंचाें ने रघुनाथपुर में प्रसव सुविधा केंद्र शुरू कराने सीएमएचअाे काे भेजा मांगपत्र
रघुनाथपुर | दर्जनभर ग्राम पंचायतों के सरपंच और पंचों ने एक सामूहिक मांग पत्र जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी काे भेजकर रघुनाथपुर अस्पताल में प्रसव की सुविधा अविलंब प्रारंभ कराने की जरूरत बताई है। राजस्व सर्कल की 10 ग्राम पंचायताें के सरपंच अाैर पंचाें ने प्रेषित मांग पत्र में बताया कि क्षेत्र के 24 गांवों के बीच संचालित एक भी उप स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसव की सुविधा नहीं है। गर्भवती महिला को प्रसव के लिए 30 किमी दूर वीरपुर या 35 किमी दूर ढोढर ले जाने के सिवाए कोई विकल्प नहीं है। प्रसव पीड़ा हाेने की दशा में गर्भवती महिलाओं को घर से अस्पताल का सफर तय करना बेहद कठिन हाेता है। कई बार समय पर अस्पताल नहीं पहुंचने के कारण रास्ते मेंं ही डिलीवरी होने से जच्चा-बच्चा की जान खतरे में पडऩे की घटनाएं हो चुकी है।