कैमाराकलां में भागवत कथा महोत्सव 23 से
कैमाराकलां में भागवत कथा महोत्सव 23 से
वीरपुर| ग्राम कैमाराकलां में श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव का आयोजन निश्चित हो गया है। बाबा कर्णधारी महाराज की प्रेरणा से यहां भागवत कथा महोत्सव 23 अप्रैल को प्रारंभ होकर 29 अप्रैल तक चलेगा। जिसमें कथावाचन वृंदावन वाले आचार्य दिनेशचंद्र महाराज करेंगे। ग्रामवासियों की सामूहिक पहल पर कैमाराकलां में श्रीमद् भागवत कथा के लिए 23 को कलशयात्रा निकलेगी।