मलमास समाप्त , विवाह के लिए जुलाई तक 36 दिन रहेंगे शुभ मुहूर्त
मलमास समाप्त , विवाह के लिए जुलाई तक 36 दिन रहेंगे शुभ मुहूर्त
भास्कर संवाददाता | वीरपुर
एक माह से चल रहा मलमास 14 अप्रैल को समाप्त हो गया है। इसके साथ ही मांगलिक कार्यों के आयोजन पर रोक हट गई है। हालांकि मांगलिक कार्यों की शुरुआत 18 अप्रैल को अखतीज से होगी। पंडित अनिरुद्ध प्रसाद शास्त्री ने बताया कि सूर्य के मीन राशि में प्रवेश के साथ 14 मार्च को शुरू हुआ मलमास 14 अप्रैल को खत्म हो गया। सीजन का पहला वैवाहिक मुहूर्त 18 अप्रैल को रहेगा। इसके बाद जुलाई तक मांगलिक कार्यों के लिए 36 दिन शुभ मुहूर्त रहेंगे। अप्रैल में 7 दिन, मई मेंं 12 दिन, जून में 12 दिन और जुलाई में 5 दिन मांगलिक कार्य के लिए शुभ मुहूर्त रहेंगे।