पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • अग्नि पीडि़तों ने प्रशासन से आर्थिक मदद मांगी

अग्नि पीडि़तों ने प्रशासन से आर्थिक मदद मांगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वीरपुर| कस्बे के मजरा सहराना में अग्निपीडि़त परिवारो को जिला प्रशासन की ओर से समुचित आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग है। कस्बे के समाजसेवी अशोक गुप्ता, मदनमोहन योगी एवं सतीश बंसल ने राजस्व निरीक्षक आरती कनेरिया को बताया कि शनिवार को दो कच्चे घरों में अज्ञात कारणों से आग लगने के कारण घर में रखा अनाज, ओढऩे- पहनने के कपड़े सहित गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। इससे अग्निपीडि़त वेजयंती जाटव एवं श्रीलाल मल्लाह के परिवार के सामने पेट भरने का संकट पैदा हो गया है। पटवारी द्वारा आग से 55 हजार रुपए की क्षति का आकलन किया है। पीडि़त परिवारों की गरीबी का हवाला देते हुए समाजसेवियों ने जिला प्रशासन से तत्काल आर्थिक सहायता मुहैया कराने की गुजारिश की है।

खबरें और भी हैं...