पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • भागवत कथा महोत्सव में 23 को निकलेगी कलश यात्रा

भागवत कथा महोत्सव में 23 को निकलेगी कलश यात्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वीरपुर | वृंदावन वाले आचार्य दिनेशचंद्र महाराज के श्रीमुख से समीपस्थ ग्राम कैमाराकलां में 23 से 29 अप्रैल तक चलने वाले श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव के आयोजन की तैयारी शुरू हो गई है। बाबा कर्णधारी महाराज ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भागवत महोत्सव की शुरुआत 23 अप्रैल को सुबह 9 बजे कलश यात्रा के साथ विधिविधान से होगी। जबकि 29 अप्रैल को कथा की समाप्ति पर हवन पूर्णाहुति एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। ग्रामवासियों की सामूहिक पहल पर श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव के लिए निमंत्रण बांटे जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...