नावाटांड में यज्ञ को लेकर आज निकलेगी कलश यात्रा
विष्णुगढ़ | विष्णुगढ़ प्रखंड के नावाटांड में यज्ञ की तैयारी पुरी कर ली गई है। मंगलवार को शिव सपरिवार प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसे सफल बनाने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। यज्ञ को शांतिपूर्ण माहौल में सफल बनाने के लिए ग्रामीण लगे हुए हैं।