गाल्होबार गांव निवासी मेमून खातून पति सैनूल अंसारी के आवेदन पर रंगदारी मांगने का मामला दर्ज किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में मेमून खातून ने कहा है कि मुझे अकेले घर में देखकर कुछ लोग घर में घुस गए और पांच लाख रुपए की मांग करने लगे। उक्त लोगों ने कहा कि रुपया नहीं देने पर तुम्हारे पति को ड्यूटी से आते जाते समय जान से मरवा देंगे। भूमि विवाद को लेकर मामला पूर्व से चल रहा है। मेरे जमीन पर उक्त लोग अधिकार जमाना चाहते हैं।
इस संबंध में विष्णुगढ़ थाना में कांड संख्या 103 /2018 धारा 147, 148, 341, 323, 504, 506, 354, 350 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में ताहिर अंसारी, मकबूल अंसारी, नुमान अंसारी, सुल्तान अंसारी, मन्नान अंसारी, शहादत अंसारी एवं मुजबील अंसारी सभी ग्राम गाल्होबार को अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।