नवादा अंसारी नगर निवासी यासमीन खातून पति जिब्राइल अंसारी के लिखित प्रतिवेदन के आधार पर विष्णुगढ़ थाना में दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि अंसारी नगर निवासी यासमीन खातून का निकाह चार वर्ष पूर्व जिब्राइल अंसारी के साथ हुई थी। निकाह के बाद ससुराल वाले मेरे साथ कुछ दिन तक बर्ताव ठीक रखा। इसके बाद दहेज के रूप में मुझे चार लाख रुपए मायके से मांग कर लाने के लिए दबाव बनाने लगे। जब मैं रुपए नहीं ला सकी तो मेरे ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे। इस बात को लेकर कई बार पंचायत भी हुई।
16 मार्च को ससुराल वाले मुझे धक्का-मुक्की कर घर से बच्चों के साथ निकाल दिया। इस संबंध में विष्णुगढ़ थाना में कांड संख्या 102/2018 धारा 498 /34 के तहत मामला दर्ज किया गया। जिसमें जिब्राइल अंसारी, ससुर मुस्लिम अंसारी, सास हकीमून खातून समेत कई लोगों को अभियुक्त बनाया गया है।